1 .Shabar Mantra To Increase Income Sources
क़ारोबार में तेज़ी लाने के लिए काली शाबर मन्त्र | व्यापार वृद्धि भंवरा मन्त्र |
इस शाबर मंत्र के द्वारा आय के विभिन्न स्रोतों को बढ़ाया जा सकता है | पहले संकल्प लें - अपनी व्यापार वृद्धि के लिए तथा समस्त तान्त्रोक्त प्रभाव को समाप्त करने के लिए यह प्रयोग सम्पन्न कर रहा हूँ | जल भूमि पर छोड़ दें |
इसके बाद दुष्ट ग्रहों की शांति के लिए जलते लोबान धूप की भस्म को अपने मस्तक पर टीका लगाएँ | मूँगा माला से निम्न मंत्र का आसन पर खड़े होकर 2 माला मन्त्र जाप करें |
व्यापार वृद्धि भंवरा मन्त्र
भंवरा भंवर करे मन मोरा, दंडी खोल व्यापार बडेरा। व्यापार बड़ा और कारज कर
नहीं करे तो काली मैय्या काढ कालजो फोड़ खावे ठं ठं फट।
Bhanwra Bhanwar Kare Man Mora Dandi Khol Vyaapar Badera. Vyaapar Bada Aur Kaarj Kar
Nahim Kare To Kali Maiyaa Kaad Kaljo Phod Khave Tham Tham Phat.
पूरे साधना काल तक दीप और लोबान जलते रहने चाहिए | साधना समाप्ति के बाद उन सभी सामग्रीओं को माला सहित लाल कपड़े में बाँध कर अपनी दूकान में रख लें | प्रयोग अचूक और अनुभूत है | इसे अपनायें और आने वाली बाधाओं से बचें, यही बुद्धिमानी है |
Click Here For The Audio of Mantra
2. Shabar Sammohan Vashikaran Mantra
सम्मोहन वशीकरण शाबर प्रयोग |
हर मनुष्य चाहता है कि उसमें विशेषकर आकर्षण, सम्मोहन व्यक्तित्व चुम्बकत्व हो, जिनमें जीवन का सार सिमटा हो | लोग आपके पास दौड़ कर आंवे आपसे मिलने के लिए, बातचीत करने के लिए ललायित हों | और सैंकड़ों तथा हज़ारों के बीच में आपका अलग ही व्यक्तित्व हो | आज भी इसकी प्राप्ति संभव है | यह कोई असंभव कार्य नहीं है |
हमेशा मानव मन में यह इच्छा रही है कि वह घर परिवार में, समाज में, देश में सर्वश्रेष्ठ बनें | लोग उससे आकर्षित हों तथा उसके वश वर्ती हों | वह जो कुछ भी चाहे या कहे उसकी आज्ञा का पालन लोग तुरंत करें | उस सफलता के लिए आप यह प्रयोग अपना सकते हैं | इससे आप जीवन के उन सभी क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं |
किसी भी मंगलवार की रात्रि 9 बजे चौंकी पर लाल वस्त्र बिछा लें | पीली धोती पहनें, पीली चादर ओढ़े | पीले आसन पर उत्तर की और मुंह कर के सुखासन पर बैठैं | अपने सामने सरसों के दाने की एक ढेरी बना लें | उसके बाद 21 छुहारे किसी पात्र में रख उसी ढेरी पर रखें | बाद में एक लोटे पानी उसी चौंकी पर रखें |
उसमें कुमकुम से 7 बिंदियाँ लगा लें | धूप दीप जलायें | फिर 7 लौंग उस लौटे में पानी में ड़ालें | जिसे भी वश करना चाहें उसका नाम लेकर जल में डाल दें | बाद में उस पानी को अपने ऊपर छींटा दें | फिर मूँगे की माला से इस मंत्र का 5 माला मंत्र जाप करें |
वशीकरण शाबर प्रयोग
अखण्ड वीर का चेला क्या झेला क्या खेला | "अमुक" को मेरे वश में करे जो न करे तो वीर हनुमान की दुहाई |
शब्द साँचा पिंड कांचा फुरो मन्त्र ईश्वरोवाचा |
Akhand Veer Ka Chela Kya Jhela Kya Khela. "Amuk" Ko Mere Vash Mein Kare Jo Na Kare To Veer Hanumaan Ki Duhai. Shabad Sancha Pind Kancha Phuro Mantra Ishwarovacha
Click Here For The Audio of Mantra
3. Prabal Shatru Maran Shabar Mantra
समस्त शत्रुओं का नाश करने वाला प्रबल शत्रु मर्दन मन्त्र | शत्रु विघातक मन्त्र |
मनुष्य के जीवन में चाहे आन्तरिक शत्रु जैसे काम, क्रोध, लोभ,मोह, अहंकार आदि हों या बाहर के शत्रु हों तो जीवन की गति थम सी जाती है | कब कोई शत्रु आक्रमण कर के जीवन लीला ही समाप्त कर दे या कोई विषमता पैदा कर दे, कहना कठिन हो जाता है | जीवन में शत्रु हों, एक नहीं कई कई हों और उनसे सहस टक्कर लें तथा विजयी हों यही जीवन की पूर्णता है |
इसके लिए आवश्यक है कि आप इस प्रयोग को कभी न कभी सम्पन्न कर लें | शत्रु विघातक इस प्रयोग को अपने जीवन में उतारें, इसे अपनाएं और हमेशा हमेशा के लिए आप शत्रुओं से सुरक्षित हो जायें |
किसी भी महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह प्रयोग संपन्न करें | मात्र एक ही दिन की साधना है | इसके लिए साधक को चाहिए कि वह चतुर्थी के दिन काले वस्त्र में मुट्ठी भर तिल, 7 कोयले के टुकड़े और 7 लोहे की कीलें कपडे में रख दें |
उसके बाद उसी सामग्री के सामने लोबान, धूप और दीप जलावें | कुमकुम से तिलक कर दें | उसके बाद काली हकीक माला से " उन सभी शत्रुओं का परास्त हो ऐसा चिंतन करते हुए " इस मंत्र का 3 माला मंत्र जप करें |
प्रबल शत्रु मर्दन शाबर मन्त्र प्रयोग |
ॐ क्रीं मम समस्त शत्रूणां शत्रुभय चौर्यभय निवृत्तम क्रीं फट |
Om Kreem Mam Smast Shatrunaam Shatrubhay Chauryabhay Nivrittam Kreem Phat
Click Here For The Audio of Mantra
4. Rog Mukti Shabar Mantra
पीपल के पत्तोँ से असाध्य रोगों की मुक्ति | रोग मुक्ति तन्त्र |
स्वस्थ शरीर से ही सब कुछ संभव है | संसार के समस्त भोग एवं भोग के बाद सभी योग की क्रिया प्रक्रिया स्वस्थ और निरोग शरीर से ही संपन्न होता है | जब सभी प्रयास कर के लाखों रूपये खर्च कर के भी रोग शांत न हो तो इस प्रयोग को आप अवश्य संपन्न करें | यह रोग मुक्ति के लिए सदैव रामबाण सिद्ध हुआ है | और जिसने भी इस प्रयोग को सम्पन्न किया उसे लाभ मिला ही है | यह प्रयोग जो लघुतम है, आसान है तथा शीघ्र फलप्रद है |
किसी भी माह की अँधेरी अमावस्या को रात्रि 8 बज कर 35 मिनट पर स्नान कर के पीली धोती पहनें | ऊपर चादर ओढ़ लें और ऊनी आसन पर दक्षिण दिशा की और मुख कर के बैठ जाएं | पहले चौंकी पर लाल कपडा बिछा लें | लोबान धूप और दीपक जला कर पञ्चोपचार से संक्षिप्त गुरु पूजन करें |
गुरु पूजन के बाद 4 माला गुरु मन्त्र जपें | फिर पीपल के 108 पत्ते जो फटे या गंदे न हो, लाकर सभी में कुमकुम से तिलक करें | तिलक के बाद धूप और दीप से उनका पूजन करें | तथा 5 बेसन के लड्डू का भी भोग लगाएं | उन पत्तों के 4 दिशाओं पर 4 दीपक जलावें | उसके बाद काली हकीक माला से इस मंत्र का 4 माला मंत्र जाप चारों दिशाओं में घूम घूम कर करें | अर्थात प्रत्येक दिशा में एक एक माला मंत्र जाप करें |
रोग मुक्ति शाबर मन्त्र |
ॐ रोगान शेषा: " अमुकं रोगं " फट स्वाहा |
Om Rogan Shesha: "Amukam Rogam" Phat Swaha
Click Here For The Audio of Mantra
5. Purn Grihasth Sukh Prapti Shabar Mantra
पूर्ण गृहस्थ सुख प्राप्त करने के लिए सिद्ध शाबर मन्त्र | दाम्पत्य सुख प्राप्ति मंत्र |
आज कल जैसी समाजिक विषम व्यवस्थयाएँ बन गई हैं उससे पराये घर में लड़की भेजने में सौ सौ आशंकाएं मन में व्याप्त होती हैं |
कन्या को ससुराल जा कर दुःख तो नहीं मिलेगा | कहीं पति पत्नी में जल्दी हि मतभेद तो नहीं हो जायेंगे | कहीं कन्या को मार तो नहीं देंगे | ऐसी समान्य आशंकाएं मन में होती ही हैं |
यह प्रयोग किसी भी दिन सुबह करना चाहिए | स्वयं कन्या या कन्या का कोई भी सम्बन्धी स्नान कर के दक्षिण की और मुंह कर के बैठ जाय | पीला आसन बिछा लें | पीली धोती पहनें और पूर्ण गृहस्थ सुख यन्त्र अपने सामने रख दें | तथा उस पर केसर का तिलक कर दें | फिर 1 घंटे तक इस मंत्र का जप करें | मूंगा माला से इसका 5 माला जप करें |
पूर्ण गृहस्थ शुभ शाबर मन्त्र प्रयोग |
ॐ श्रीं "अमुकं " गृहस्थ सुख पूर्ण सुख सौभाग्यं देहि ह्रीं नमः |
Om Shreem "Amukam" grihasth Sukh Purn Sukh Saubhagyam Dehi Hreem Namah:
Click Here For The Audio of Mantra
6. Shabar Mantra To Safeguard Home from Black Magic
घर बाँधने हेतु काली मंत्र :
बिधि :इस मंत्र को ग्रहण काल आदि में इक्कीस माला जप कर सिद्ध कर लें ।फिर प्रयोग के समय एक छोटा मिट्टी का प्याला लेकर उसकी पेंदी में छोटा सा छेद कर लें और उसमें शराब, दूध और गौमूत्र भरें तथा मंत्रोचार करते हुए घर का चक्कर लगाबें।
चक्कर लगाते समय प्याला हाथ में लिए रहें ताकि टपकता रहे उसमें भरा द्रब्य ।अब हर कोने में एक नींबू रखकर एक बड़ा कीला ठोक दें। इस से घर के सारे दुःख तथा अभिचार आदि नष्ट होंगे । काली हकीक माला से इस मंत्र का जप करें |
उत्तरा खंड की काली , उत्तर को बाँध ,पूरब
को बाँध ,पश्चिम को बाँध , दक्षिण को बाँध ,
आगा बाँध , पीछा बाँध , घर के चारों कोने बाँध ।
मेरी बाँधी न बंधे ,तो काली माई की फिरै दुहाई ।।
Uttrakhand Ki Kali, Uttar Ko Bandh
Purab Ko Bandh Paschim Ko Bandh Dakshin Ko Bandh
Aaga Bandh Peechcha Bandh Ghar Ke Charon Kono Ko Bandh
Meri Bandhi Na Bandhe To Kali Mai Ki Phiree Duhai
7. Shabar Mantra To Get a Son or Daughter
अद्भुत फलदायी संतान प्राप्ति प्रयोग :
संतान हो, यह तो महत्वपूर्ण है ही, संतान बहुत अच्छी हो यह भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कमजोर संतान न हमारे लिए कुछ कर पायेगी और न ही बुढ़ापे की लाड़ी बन पायेगी, न राष्ट्र और समाज को मिल पायेगा उससे कुछ मिल पायेगा। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि तन और मन से तंदरुस्त एक संतान राष्ट्र को दें जो अपना परिवार और देश का कुछ भला कर सके।
प्रतिदिन जब भी सिंह औ वृश्चिक लग्न हो और वह हो दिन का अंतिम प्रहर हो तब संतान गोपाल यंत्र के सामने बैठकर पुत्र प्राप्ति यन्त्र या संतान गोपाल यंत्र का जाप करें। यू तो संतान गोपाल मंत्र का जाप बहुत से लोग करते हैं लेकिन जब विवाह को पांच-सात वर्ष हो गये हो और संतान न हो रही हो तो उन लोगों के लिए यह जाप सिंह या वृश्चिक लग्न में ही करना चाहिए और वह भी तब जब दिन समाप्ति पर हो।
उस वक्त का किया गया संतान गोपाल मंत्र का जाप ज्यादा फायदा करता है और यह जप यंत्र के सामने किया जाए और यह यंत्र अगर सिद्ध हो तो बहुत अच्छा है। कुछ ही लोगों को भगवान ने ऐसी शक्तियां दी हैं कि वह यह यंत्र देखते हैं, अपने पास रखते हैं और फिर आपको देते हैं तो वह सिद्ध हो जाता है, लेकिन यह बहुत दुर्लभ होता है।
तब तक आप स्वयं यंत्र लीजिए और उसको साफ कीजिए और ईश्वर का नाम लीजिए, बस प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। उसको नित्य स्नान इत्यादि करा कर जाप शुरू करें। सवा लाख मंत्र का जाप कीजिए। इसके बाद संतान उत्पत्ति के लक्षण भी बन जाएगे। और इस प्रकार से मंत्र जाप के बाद जो संतान उत्पन्न होती है वह तन और मन दोनों से स्वस्थ होती है।
दूसरी चीज एक शाबर मंत्र है जो बहुत प्रभावशाली है और बहुत काम आता है। अनेक लोगों को इस मंत्र से अच्छे परिणाम देखने को मिले।
अद्भुत फलदायी संतान प्राप्ति प्रयोग
ऊँ नमों गंगा डकारे गोरख ब्रम्हा गोर धीपार
गोरख बेटा जाया जयद्रुत पूत ईश्वर की माया।
Om Namo Ganga Dakare Gorakh Brahma Gor Dheepar
Gorakh Beta Jaya Jaydrut Put Ishwar Ki Maya
इस मंत्र के शब्दों पर मत जाइये। यदि आप इसका सही से प्रयोग करते हैं तो ईश्वर आपको अवश्य ही संतान देंगे। सूत के धागे को इस मंत्र के 1008 बार जाप से अभिमंत्रित करके गर्भधारण के उपरान्त, बृहस्पतिवार को स्त्री की कमर में बांध दीजिए।
ईश्वर ने चाहा तो अच्छी संतान होगी और गर्भ भी नहीं गिरेगा। इसे मां या सास के द्वारा बांधा जाना चाहिए। यह एक महत्वपूर्ण सिद्धि है। 1008 बार मंत्र जाप के द्वारा आप यह सिद्धि प्राप्त करना होगा ,लेकिन इस धागे को मां अथवा सास द्वारा ही सिद्ध करना होगा।